रूस में कोविड के 21,127 नए मामले, कुल संख्या 37,19,400 पहुंची

मॉस्को, 25 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| रूस में कोरोनावायरस के एक दिन में 21,127 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 37,19,400 हो गई। देश के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को ये जानकारी दी। यहां इसी दौरान 491 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई, जिसके बाद रूस में मरने वालों की कुल संख्या 69,462 हो गई।

रूस के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 31,31,760 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं जिसमें रविवार को ठीक होने वालों की संख्या 22,445 है।

रूस में सबसे ज्यादा प्रभावित मॉस्को शहर में रविवार को 3,069 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 9,13,126 हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *