भारत में कोरोना

भारत में कोरोना के 1.67 लाख नए मामले सामने आए,1192लोगों की मौत

भारत में बीते 24 घंटों में 1 लाख 67 हज़ार 059 नए कोरोना मामले सामने आए और 1192 लोगों की मौत हुई है,वहीं 2.54 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है।। ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने साझा
किए। रोजाना दर्ज किए गए कोरोना मामलों में बीते दिन की तुलना में 20.4% गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार डेली पॉजिटिविटी दर 11.69 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 15.25 प्रतिशत थी।

केरल में सबसे ज्यादा 729 लोगों की मृत्यु दर्ज की गयी

एक दिन में 1192 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,96,242 हो गई।

वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 17,43,059 हो गई है।

बीते 24 घंटे में 2.54 लाख से अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। मरीजों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,92,30,198 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कुल 61,45,767 खुराकें दी गई हैं, जिससे कुल डोजों की कुल संख्या 1,66,68,48,204 हो गई है। रिकवरी रेट फिलहाल 94.60 फीसदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *