इंस्टाग्राम

10 मिनट लम्बी रील्स अब इंस्टाग्राम पर भी

1 सितंबर (युआईटीवी)- इंस्टाग्राम पर 10 मिनट लम्बी रील्स और शॉर्ट्स वीडियो बनाए जाने की योजना बनाई जा रही है। आज के समय में सोशल मीडिया लोगों के ज़िन्दगी का अभिन्न अंग बन गया है और सोशल मीडिया पर रील्स,शॉर्ट्स वीडियो बनाना तो साधारण सी बात हो गई है।

यूट्यूब हो या इंस्टाग्राम लोग खूब शॉर्ट्स और रील्स बनाते हैं। पहले टिक-टॉक पर रील्स और वीडियो बनाए जाते थे लेकिन जब से टिक-टॉक को प्रतिबंधित किया गया है,इंस्टाग्राम ने इस क्षेत्र में प्रतियोगिता बढ़ा दिया है। लोगों में इंस्टाग्राम पर रील्स और वीडियो बनाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है और वो खूब रील्स,वीडियोज़ बना रहे हैं।

रील्स और वीडियोज़ के बढ़ते माँगों को देखते हुए मोबिएल डेवलपर इंस्टाग्राम में रील्स को १० मिनट लम्बा बनाने की योजना बना रहे हैं ताकि इंस्टाग्राम अधिक-से-अधिक लोगों तक अपनी पहुँच बना सके।

एलेसेंड्रो पलुज़ी जो मोबाइल डेवलपर हैं उन्होंने कहा कि अब तक इंस्टाग्राम पर 3 मिनट तक की वीडियो बनाए जा सकते हैं लेकिन इसे बढ़ाने की ओर कामकिया जा रहा है और इसे बढाकर 10 मिनट करने की योजना है। इस पर कार्य भी शुरू हो गया है परन्तु इसकी पेशकश कब तक की जा सकेगी इसकी सही जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *