NTPC Ltd.

एनटीपीसी को 100 करोड़ रुपए का जीएसटी नोटिस मिला

मुंबई,5 जनवरी (युआईटीवी)- नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) को कर, ब्याज और जुर्माना मिलाकर कुल 100.80 करोड़ रुपये का डिमांड ऑर्डर सात राज्यों दिल्ली,महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश,गुजरात,आंध्र प्रदेश,बिहार और छत्तीसगढ़ के जीएसटी अधिकारियों से मिला है।

इन सभी सात राज्यों से एनटीपीसी से टैक्स की माँग आई है।

निर्धारित समय सीमा के भीतर एनटीपीसी ने अपील दायर करने की बात कही है।

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) सरकार के स्वामित्व वाली बिजली कंपनी है। एनटीपीसी ने 100 करोड़ रुपए का जीएसटी नोटिस पर कहा कि कंपनी की वित्तीय,संचालन या अन्य गतिविधियों पर जीएसटी डिमांड ऑर्डर का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा।

एनटीपीसी के शेयर आज (शुक्रवार ) सुबह 12 बजे 315.70 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *