भारत में एक दिन में 10,256 नए कोविड मामले, 68 मौतें

नई दिल्ली, 26 अगस्त (युआईटीवी/आईएएनएस)- पिछले 24 घंटों में, भारत में 10,256 नए कोविड-19 मामले और 68 मौतें दर्ज की गई हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दी है। देश भर में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 5,27,556 हो गई है।

देश में सक्रिय केसलोड 90,707 है जो कुल पॉजिटिव मामलों का 0.20 है।

पिछले 24 घंटों में 13,528 मरीजों के ठीक होने के बाद ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,37,70,913 हो गई।

जहां दैनिक पॉजिटिविटी दर मामूली रूप से घटकर 2.43 प्रतिशत हो गई, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 3.02 प्रतिशत रही।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,22,322 परीक्षण किए गए।

शुक्रवार की सुबह तक, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 2,81,13,254 सत्रों के माध्यम से 211.13 करोड़ से अधिक हो गया।

टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 4.01 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *