म्यांमार में कोरोना के 112 नए मामले, एक शख्स की मौत

यांगून, 24 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| म्यांमार में बीते 24 घंटे में कोरोना के 112 नए मामले सामने आए। इसी के साथ पॉजिटिविटी रेट 1.44 प्रतिशत हो गई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की एक विज्ञप्ति से सामने आई है। रविवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि कोरोना मामलों की कुल संख्या बढ़कर 534,017 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 19,310 हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में 138 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है, जिससे रविवार को ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 512,201 हो गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार तक 1.82 करोड़ से ज्यादा लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है।

म्यांमार में मार्च 2020 में दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *