फुटबॉल

14 अमेरिकी शहरों में 2024 कोपा अमेरिका खेला जाएगा

वाशिंगटन,5 दिसंबर (युआईटीवी)- 14 अमेरिकी शहरों में 2024 कोपा अमेरिका खेला जाएगा। जिसकी पुष्टि दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (कॉनमबोल) ने किया है।

दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (कॉनमबोल) ने कहा कि 14 अमेरिकी शहरों में 2024 कोपा अमेरिका का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 32 मैच 25 दिनों में खेला जाएगा।

अटलांटा, जॉर्जिया के मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में उद्घाटन मैच खेला जाएगा। जबकि मियामी गार्डन, फ्लोरिडा के हार्ड रॉक स्टेडियम में 14 जुलाई को फाइनल मैच खेला जाएगा।

न्यू जर्सी और चार्लोट में सेमीफाइनल के मैच खेले जाएँगे। क्वार्टर फाइनल मैचों का निर्धारण ह्यूस्टन,आर्लिंगटन, ग्लेनडेल और लास वेगास में किया गया है।

इसके आलावा सांता क्लारा,ऑरलैंडो,कैनसस सिटी,इंगलवुड और मिसौरी शहर भी 2024 कोपा अमेरिका की मेजबानी करेगा।

2024 कोपा अमेरिका टूर्नामेंट 107 साल पुराना टूर्नामेंट है। 16 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इन 16 टीमों में कॉनमबोल से 10 टीमें हैं,उत्तरी और मध्य अमेरिका और कैरेबियन (कोनकाकाफ) से छह टीमें हैं।

यह दूसरी बार है जब दक्षिण अमेरिका के बाहर कोपा अमेरिका का आयोजन किया जा रहा है। यह 2016 में शताब्दी संस्करण का घर भी था,जब फाइनल में अर्जेंटीना को चिली ने पेनल्टी पर हराकर जीता था।

मियामी में 7 दिसंबर को टूर्नामेंट का ड्रा निकाला जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *