भारत में कोरोना के एक दिन में 16,561 नए मामले, 49 मौतें

भारत में कोरोना के एक दिन में 16,561 नए मामले, 49 मौतें

नई दिल्ली, 12 अगस्त (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारत में पिछले 24 घंटों में 16,561 नए संक्रमितों के साथ कोविड-19 मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले दिन 16,299 थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। इसी अवधि में, 49 और मौतों के साथ देश भर में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 5,26,928 हो गई।

इस बीच, सक्रिय मरीजों की संख्या मामूली रूप से घटकर 1,23,535 हो गई है, जो कुल पॉजिटिव मामलों का 0.28 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 18,053 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4,35,73,094 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.53 प्रतिशत है।

इस बीच, दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 5.44 प्रतिशत हो गई है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.88 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,04,189 लोगों की जांच की गई, जिससे कुल संख्या बढ़कर 87.95 करोड़ से अधिक हो गई।

शुक्रवार सुबह तक, कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 2,75,59,030 सत्रों के माध्यम से प्राप्त 207.47 करोड़ से अधिक हो गया।

टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से 3.96 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *