भारत में कोरोना

भारत में कोरोना के एक दिन में 16,906 नए मामले, 45 मौतें

नई दिल्ली, 13 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 16,906 मामले दर्ज किए गए, जबकि एक दिन पहले ये आंकड़ा 13,615 था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को ये जानकारी दी। इसी दौरान देश में 45 और मौतें दर्ज की गईं, जिससे देश भर में मरने वालों की संख्या 5,25,519 हो गई।

इस बीच, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,32,457 हो गई, जो देश के कुल मामलों का 0.30 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 15,447 मरीजों के ठीक होने के बाद ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,30,11,874 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.49 प्रतिशत है।

इस बीच, भारत की दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 3.68 प्रतिशत हो गई, जबकि देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 4.26 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,59,302 परीक्षण किए गए, जो कुल मिलाकर 86.77 करोड़ से अधिक हो गए।

बुधवार की सुबह तक, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 199.12 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,61,58,303 सत्रों के माध्यम से हासिल हो पाया।

इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 3.76 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 की पहली खुराक दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *