बीजिंग, 12 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने गुरुवार को कहा कि चीन में 222 स्थानीय कोविड-19 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 144 शंघाई से सामने आए हैं। शंघाई के अलावा, चीन में 7 अन्य प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में नए स्थानीय रूप से प्रसारित कोविड-19 मामले देखे गए, जिनमें बीजिंग में 35 और हेनान में 21 शामिल हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शंघाई में बुधवार को 1,305 स्थानीय स्तर पर बिना लक्षण वाले संक्रमण की सूचना मिली।
बुधवार को 571 कोविड रोगियों के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चीन के अस्पतालों में 7,229 लोगों का इलाज किया जा रहा है।
बुधवार को शंघाई में कोविड-19 से 5 मौतें हुई।
