नई दिल्ली, 9 अगस्त (युआईटीवी)- गेमर्स और गेमिंग कंपनियों पर गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) का बोझ 28% तक बढ़ाने के जीएसटी परिषद के फैसले के बाद मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) ने 350 नौकरियाँ काटने का निर्णय लिया है।
एमपीएल के संस्थापक साई श्रीनिवास और शुभ मल्होत्रा ने ईमेल के द्वारा इस बात की जानकारी दी है। श्री निवासन ने कहा कि जीएसटी काउंसिल के नए नियम से टैक्स का 300 से 400 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी। जिसके कारण कर्मचारियों की कटौती करनी पड़ रही है। एक कंपनी के रूप में हम 50 प्रतिशत या ज्यादा से ज्यादा 100 प्रतिशत तक की वृद्धि के लिए तैयार हो सकते हैं। लेकिन अचानक से इतनी अधिक बढ़ोतरी की पूर्ति कर पाना संभव नहीं है इसलिए इतने कठोर फैसले लेने पड़ रहे हैं।
