प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

51,000 नवनियुक्त कर्मियों को प्रधानमंत्री वर्चुअली नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (युआईटीवी)- 51,000 से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर नवनियुक्त कर्मियों को पीएम मोदी संबोधित भी करेंगे। देश भर में 37 स्थानों पर रोज़गार मेला का आयोजन किया जा रहा है।

इस रोज़गार मेले में केंद्र सरकार के विभागों में तो नियुक्तियाँ की ही जा रही है। साथ-ही -साथ उन राज्य सरकारों में भी नियुक्तियाँ की जा रही है,जो राज्य इस पहल का समर्थन करती है।

जिन नए कर्मचारियों का चुनाव देश भर से किया गया है,उन्हें विभिन्न विभागों और मंत्रालयों जैसे- डाक विभाग,उच्च शिक्षा विभाग,राजस्व विभाग,स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय इत्यादि में नियुक्त किया जाएगा।

नवनियुक्त नियुक्तियों को खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से मिलेगा। जहाँ 750 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं। ताकि ‘कहीं भी किसी भी डिवाइस’ को सीखा जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *