कोरोनावायरस

भारत में 760 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए,दो की मौत

नई दिल्ली,5 जनवरी (युआईटीवी)- भारत में पिछले 24 घंटे में 760 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं,उनमें से दो लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। इस बात की जानकारी गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए गए आँकड़ों के मुताबिक,केरल और कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में दो नई मौतें दर्ज की गई हैं। कोविड-19 से 5 लोगों की मृत्यु बुधवार को हुई,जिनमें से केरल में दो लोगों की मृत्यु हुई,तमिलनाडु में एक,कर्नाटक में एक और पंजाब में एक की मृत्यु हुई है।

नए कोविड संक्रमणों की संख्या पिछले 24 घंटे में जो दर्ज की गई है,वह एक दिन पहले की तुलना में 158 अधिक है। हालाँकि सक्रिय मामलों में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिली है। जहाँ बुधवार को सक्रिय मामले 4,440 दर्ज की गई थी,वहीं गुरुवार को सक्रिय मामले मामूली गिरावट के साथ 4,430 दर्ज की गई है।

देश में 865 नए मामले 19 मई 2023 को दर्ज किए गए थे।

जनवरी 2020 से लेकर अब तक भारत में कुल 4,50,15,843 कोरोना वायरस मामलों की संख्या दर्ज की गई है।

देश में 5,33,373 लोगों की मौतें कोरोना से हुई है।

4.4 करोड़ से भी अधिक लोग कोविड-19 से ठीक भी हुए हैं,जो देश की 98.81 प्रतिशत की नेशनल रिकवरी दर को दर्शाती है।

उपलब्ध आँकड़ों के मुताबिक देश में कुल 220.67 करोड़ कोविड टीकों की डोज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *