RT-PCR test

भारत में एक दिन में 7,946 नए कोविड-19 मामले, 37 मौतें

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (युआईटीवी/आईएएनएस)| पिछले 24 घंटों में, भारत में 7,946 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए और 37 मौतें हुईं, यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को दी। इसके साथ ही देश भर में मरने वालों की संख्या 5,27,911 तक पहुंच गई।

देश का सक्रिय केसलोड 62,748 हो गया है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.14 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 9,828 मरीजों के ठीक होने के बाद अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,38,45,680 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत है।

जहां दैनिक पॉजिटिविटी दर बढ़कर 2.98 प्रतिशत हो गई, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.57 प्रतिशत रही।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 2,66,477 परीक्षण किए गए।

गुरुवार की सुबह तक, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 212.52 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,12,52,259 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया।

टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 4.03 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *