नोएडा में कोरोना से 85 साल के बुजुर्ग की मौत, मामले लगातार कम हो रहे

नोएडा, 11 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)| एक तरफ नोएडा में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भी कोरोना से हुई है। इस सीजन में ये कोरोना से ये तीसरी मौत है। बुजुर्ग की उम्र करीब 85 साल है और श्वसन प्रणाली फेल होने से उनकी मौत हुई है। जांच रिपोर्ट में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी। उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक ये समस्या काफी पुरानी थी।

नोएडा 24 घंटे में कोरोना के 9 केस पॉजिटिव आए हैं। 22 मरीज ठीक हुए। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 77 बची है। 24 घंटे में कुल 869 सैंपल लिए गए। इसमें एक बच्चा भी पाजीटिव हुआ है। अब मरने वालों की संख्या 494 हो चुकी है। इससे पहले 25 अप्रैल को 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी। वह मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर का मरीज था। इससे पहले 18 अप्रैल को 78 साल के कोविड पॉजिटिव मरीज की मौत हुई थी। इन तीनों केस में पहले से भी अन्य बीमारियों की हिस्ट्री रही है।

सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। हालांकि संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। इसलिए लापरवाही नहीं बरती चाहिए। स्कूलों, माल्स और ऑफिस में मास्क लगाया जाए। साथ ही भीड़ भाड़ वाली जगह पर कम जाए। जरूरत पड़ने पर एकीकृत कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 18004192211 पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *