मुंबई,9 जनवरी (युआईटीवी)- 9 फरवरी, 2024 से आर्या अंतिम वार डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है,जिसकी घोषणा निर्माताओं ने कर दी है। आर्या सरीन के रूप में अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपने अंतिम वार के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
आर्या सरीन की मुख्य भूमिका अभिनेत्री सुष्मिता सेन निभाती हैं। उन्होंने आर्या के बारे में कहा कि आर्या का सीजन 3 जारी है। मेरे दिल में आर्या एक गहरा स्थान रखती है। इसका प्रत्येक एपिसोड एक ऐसी दुनिया की सैर करवाती है,जो मेरे अस्तित्व का एक जरूरी हिस्सा बन गई है।
आगे उन्होंने कहा कि आर्या अंतिम वार के आगमन के साथ,आर्या का एक अलग ही पक्ष दर्शकों को देखने के लिए मिलेगा,ऐसा पक्ष जो कभी देखा न गया हो,दर्शकों के सोच से परे।
View this post on Instagram
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कहा कि आर्या के कहानी के निष्कर्ष को उदासी,गहराई,नए घाव,सघनता इत्यादि प्रेरित करती है। मैंने जितना सोचा था,उससे कहीं अधिक इस किरदार को निभा कर मैंने पाया है। मैं बहुत ही अधिक उत्सुक हूँ,उस कहानी का अनुभव और किरदार के गहन विकास के लिए। मेरे दिल को आर्या की कहानी ने गहराई से छू लिया है।
आर्या क्राइम-थ्रिलर ड्रामा स्ट्रीमिंग टेलीविज़न सीरीज़ है,जिसे राम माधवानी ने निर्मित और सह-निर्देशित किया है। आर्या सीजन 3 में सुष्मिता सेन,सिकंदर खेर,इला अरुण, इंद्रनील सेनगुप्ता,माया सराओ,विकास कुमार,श्वेता पसरीचा,गीतांजलि कुलकर्णी, प्रत्यक्ष पंवार, वीरेन वजीरानी, भूपेन्द्र जाड़ावत,विश्वजीत प्रधान,आरुषि बजाज इत्यादि शामिल हैं।
