जम्मू-कश्मीर में बारिश व आंधी की संभावना

श्रीनगर, 7 जून (युआईटीवी/आईएएनएस)| पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि अगले 24 घंटों में बारिश व आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, जम्मू-कश्मीर में आज शाम को छिटपुट स्थानों पर बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 12.4, पहलगाम में 6 और गुलमर्ग में 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

लद्दाख क्षेत्र में, न्यूनतम तापमान द्रास में 9.6, कारगिल में 10.2 और लेह में 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में 23, कटरा में 19, बटोटे में 13, बनिहाल में 12.2 और भद्रवाह में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *