चीन में पहले गहरे समुद्र में वैज्ञानिक जांच और सांस्कृतिक अवशेष पुरातत्व जहाज का निर्माण शुरू

चीन में पहले गहरे समुद्र में वैज्ञानिक जांच और सांस्कृतिक अवशेष पुरातत्व जहाज का निर्माण शुरू

बीजिंग, जून 26 (युआईटीवी/आईएएनएस)- चीन में पहले गहरे समुद्र में बहुकार्यात्मक वैज्ञानिक जांच और सांस्कृतिक अवशेष पुरातत्व जहाज का निर्माण 25 जून को शुरू हुआ।

इस जहाज की लंबाई 103 मीटर है, इसका विस्थापन करीब 9,200 टन है और अधिकतम गति 16 समुद्री मील है। निर्माण पूरा होने के बाद इसकी वहन क्षमता 15,000 समुद्री मील होगी और इसमें 80 यात्री सवार हो सकेंगे।

बताया जाता है कि इस जहाज से वैज्ञानिकों को वायुमंडलीय परिवर्तन, समुद्री जीव और भूविज्ञान से जुड़े मुद्दों की जानकारी मिलेगी। वर्ष 2025 के शुरू में समुद्री परीक्षण होने के बाद जहाज का हस्तांतरण वर्ष 2025
की पहली तिमाही में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *