‘क्या अपनी फिल्म की टिकट खुद खरीदते हो’ के सवाल पर शाहरुख ने दिया ये जवाब

मुंबई, 13 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)- बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से एक यूजर ने पूछा कि क्या वह अपनी फिल्म का टिकट खुद खरीदते हैं। इस पर किंग खान ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया।

शाहरुख ने गुरुवार को ट्विटर पर अपने फैंस के साथ एक चैट सेंशन आयोजित किया, जहां वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ पर कई सवालों के जवाब देते नजर आए।

एक यूजर ने हिंदी में पूछा, “आप क्या अपनी फिल्म का टिकट खुद ही खरीदते हो?”

इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, “तुम क्या अपने काम की सैलरी का खुद भुगतान करते हो?”

एक फैन ने शाहरुख से सिनेमा की उनकी परिभाषा पूछी, जिस पर उन्होंने कहा, “लोगों के दिलों में अच्छे बदलाव लाने की थोड़ी सी भी उम्मीद के साथ लोगों के एक बड़े वर्ग का मनोरंजन करने में सक्षम होना। हैशटैग जवान।”

जवान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा के साथ शाहरुख खान दोहरी भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *