Water level in Yamuna decreases

दिल्‍ली में यमुना का जलस्तर घटा, आईटीओ पर ट्रैफिक बहाल

नई दिल्ली, 18 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)। यमुना के जलस्‍तर में कमी आनेे के साथ राजधानी के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक आईटीओ पर यातायात सामान्य दिनों की तरह बहाल हो गया है। मंगलवार को नदी का जलस्तर 205.71 मीटर पर पहुंच गया, हालांकि यह अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे नदी का जलस्तर थोड़ा बढ़ा और 205.80 मीटर तक पहुंच गया था।

नदी के आसपास के इलाकों से भी पानी कम हो गया है और जो सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गई थीं, उन पर यातायात फिर से शुरू हो रहा है।

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बताया कि आईटीओ पर यातायात एक बार फिर से शुरू हो गया है। उन्होंने ट्वीट किया, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आईटीओ पर यातायात सामान्य हो गया है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि वज़ीराबाद जल उपचार पूरी क्षमता से काम कर रहा है। उन्होंने इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को बधाई दी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “वजीराबाद जल उपचार संयंत्र ने भी पूरी क्षमता पर काम करना शुरू कर दिया है। अब सभी डब्ल्यूटीपी पूरी क्षमता पर काम कर रहे हैं। डीजेबी ने बहुत मेहनत की। डीजेबी को धन्यवाद।”

Water level in Yamuna decreases
Water level in Yamuna decreases

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *