1 सितंबर (युआईटीवी)- मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी ने नैशविले एससी के साथ 0-0 से ड्रा खेला जिससे क्लब की सभी प्रतियोगिताओं में नौ गेम की जीत का सिलसिला समाप्त हो गया। मेस्सी घर पर अपने पहले मेजर लीग सॉकर मैच में दो फ्री किक प्रयासों को बदलने में विफल रहे और इस मुकाबले में लियोनेल मेस्सी एक भी गोल करने में सफल नहीं हो सके।
मेस्सी ने 61वें मिनट में नैशविले के डैक्स मैक्कार्टी पर फाउल करने के बाद फ्री किक का प्रयास किया, लेकिन शॉट को इलियट पैनिक्को ने रोक दिया। 83वें मिनट में मेस्सी को एक और मौका मिला, लेकिन शॉट डिफेंडरों की दीवार से टकराकर गोल नहीं हो सका।
लियोनेल मेस्सी जुलाई में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी ) को छोड़कर अमेरिकी क्लब इंटर मियामी के साथ जुड़ गए हैं और इस क्लब से जुड़ने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है के वो मैच जीत नहीं सके हैं।
लियोनेल मेस्सी इस मैच में कई बार गोल करने की कोशिश की पर वो गोल करने में सफलता हासिल नहीं कर पाए। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी ) से इंटर मियामी में आने के बाद कुल नौ मैचों में उन्होंने 11 गोल किए हैं।
यह मैच ड्रॉ हो जाने की वजह से इंटर मियामी मेजर लीग सॉकर में 15-टीम ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस स्टैंडिंग में 14वें स्थान पर है और प्लेऑफ में पहुँचने के लिए 13 अंक चाहिए।
