प्राथमिकी

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आपत्तिजनक टिप्पणी,प्राथमिकी दर्ज

1 सितंबर (युआईटीवी)- सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट की है। जिस व्यक्ति ने यह पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की है उसके खिलाफ कर्नाटक साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की पहचान ईश्वरप्पा मुनियप्पा के रूप में किया गया है जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने पहले भी कई जाने-माने प्रतिष्ठित व्यक्तियों पर भी इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी पोस्ट कर चुका है।

आरोपी ईश्वरप्पा मुनियप्पा आईटी और बीटी मंत्री प्रियांक खड़गे,महिला एवं बाल कल्याण मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर,कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के खिलाफ भी इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणियाँ पोस्ट की थी।

आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसके खोज में पुलिस जुट गई है। व्हाइटफील्ड साइबर इकोनॉमिक एंड नारकोटिक्स क्राइम (सीईएन) पुलिस स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि इसकी जाँच शुरु हो गई है और आरोपी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *