2 सितंबर (युआईटीवी)- यूट्यूब म्यूजिक के ‘नाउ प्लेइंग ‘ स्क्रीन पर कमेंट सेक्शन जोड़ा जा रहा है। जिसकी डिज़ाइन पर काम किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन जुड़ जाने से उपयोगकर्ता सीधा ऐप्प से कमेंट लिख व पढ़ सकते हैं। 9टू5 गूगल की एक रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर एंड्रॉइड डिवाइस और आईओएस के लिए इस नए स्वरुप को रोल आउटकर दिया गया है।
‘नाउ प्लेइंग ‘स्क्रीन पर जब कमेंट सेक्शन जोड़ा जाएगा तो उपयोगकर्ता अपने खुद के कंटेंट को टाइप कर सकते हैं। कवर आर्ट के नीचे की ओर कमेंट बटन को व्यवस्थित किया गया है। जब कोई उपयोगकर्ता इस बटन को चुनेगा तो स्क्रीन पर ऊपर की ओर एक पैनल स्लाइड हो जाएगा।
कमेंट्स के आगे शेयर,सेव,पसंद,नापसंद,रेडियो और डाउनलोड के आइकॉन भी हैं,जो पहले दिखाई नहीं देती थी। जब उपयोगकर्ता एल्बम कवर पर टैप करते थे तब यह एक्सेस किया जा सकता था। म्यूजिक को पसंद करने वालों के लिए यूट्यूब म्यूजिक ने पिछले महीने वैश्विक स्तर पर एंड्रॉइड डिवाइस और आईओएस पर लाइव लिरिक्स फीचर की शुरुआत की है।
‘नाउ प्लेइंग ‘ में जो वर्तमान समय में लिरिक्स टैब उपस्थित है उसे नए तरीके से डिज़ाइन किया जा रहा है और बड़े टेक्स्ट के साथ अपग्रेड भी किया जा रहा है ताकि यह ज्यादा आकर्षक दिखे।
