कार्तिक आर्यन

आशिकी 3: कार्तिक आर्यन साउथ अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा के साथ करेंगे रोमांस

4 सितंबर (युआईटीवी)- फिल्म “आशिकी 3” को लेकर लोगों के बीच में चर्चा बना हुआ है। वो भी इसलिए कि आखिर इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कौन-सी अभिनेत्री रोमांस करेंगी और आखिरकार कार्तिक को अपनी हीरोइन मिल गई है। कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म आशिकी 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ ना ही श्रद्धा कपूर और ना ही जेनिफर विंगेट नज़र आने वाली है। बताया जा रहा है की इस फिल्म में कार्तिक का साउथ एक्ट्रेस की जोड़ी बनाई गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म “आशिकी 3” के मेकर्स ने फिल्म की लीड हीरोइन के लिए कन्नड़ अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा का नाम फाइनल किया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म से अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी। इतना ही नहीं आकांक्षा ने मेकर्स के साथ कई मीटिंग्स भी की है।

फिल्म “आशिकी 3” के मेकर्स का कहना था कि वे आशिकी फिल्म के सीक्वल के लिए किसी नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आकांक्षा भले ही कन्नड़ इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं लेकिन वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक नया चेहरा होंगी। अब ये सभी अपवाह इस तथ्य के बाद काफी सच लग रहे हैं। हालाँकि मेकर्स ने अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा के नाम को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रसंशक भी अब फिल्म की लीड अभिनेत्री के नाम के घोषणा का बेशब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा इससे पहले म्यूजिक वीडियो ‘आई ऍम अ डिस्को डांसर 2.0 ‘ में टाइगर श्रॉफ के साथ नज़र आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *