4 सितंबर (युआईटीवी)- हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री कृति सेनन ने बताया कि वो दुबारा कैसे कोविड-19 से दिसंबर 2020 में ग्रसित हुई।
अभिनेत्री का कहना है कि वो जिनके बहुत करीब हैं उनके साथ भोजन करने में कतराती नहीं है। उनके साथ भोजन करने से और एक ही बर्तन,चम्मच आदि (कटलरी ) का उपयोग करने में किसी तरह का नखरे नहीं दिखाती हूँ जिसके वजह से मुझे कोरोना हुआ।
कृति सेनन ने बताया कि मैं जिन्हें जानती हूँ और जो मेरे बहुत करीब हैं ,उनके साथ जूठा खाने में भी परहेज नहीं है और हँसते हुए बोलती हैं कि इसी सब वजह से मुझे दुबारा कोविड हुआ।
जब कृति सेनन को दिसंबर 2020 में कोरोना हुआ था तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने संक्रमित होने की खबर साझा की थी।
उन्होंने लिखा था कि ” मैंने कोविड-19 के लिए परीक्षण करवाया जो सकारात्मक आया है। इसलिए मैं सबको अवगत करा रही हूँ कि कोरोना हो गया है। लेकिन घबराने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि मैं खुद को क्वारंटाइन कर ली हूँ। अभी ठीक महसूस कर रही हूँ। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी ) और डॉक्टर के सलाह के अनुसार क्वारंटाइन नियमों का पालन कर रही हूँ।”
“मैं कोविड-19 का सामना कर रही हूँ,आराम कर रही हूँ और जल्द ही ठीक होकर वापस काम पर लौटूँगी। आप सभी भी अपना ध्यान दें और सुरक्षित रहें। क्योंकि अभी यह महामारी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है। ”
कृति सेनन हाल ही में सरोगेसी पर आधारित अपनी फिल्म “मिमी” के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार आलिया भट्ट के साथ कृति सेनन ने साझा रूप से जीता है। आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
