4 सितंबर (युआईटीवी)- सोमवार को श्रीलंका में भारत बनाम नेपाल एशिया कप मुकाबले में भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए मुंबई लौट आए हैं।
हालाँकि बीसीसीआई ने अभी तक इस मामले पर कोई पुष्टि नहीं की है,लेकिन श्रीलंका से ऐसी खबरें आई हैं कि रविवार को कुछ निजी कारणों से जसप्रीत बुमराह भारत आए हैं। उनकी पत्नी संजना ने सोमवार सुबह अपने बच्चे को जन्म दिया, जिसकी पोस्ट उन्होंने शेयर की । जसप्रीत बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी खुशी व्यक्त की।
उम्मीद है कि बुमराह कुछ दिनों के बाद श्रीलंका लौट आएँगे और ग्रुप 4 चरण के मैचों के लिए भी उपलब्ध होंगे। उनके अनुपस्थिति में उनकी जगह मोहम्मद शमी के खेलने की उम्मीद है।
सोमवार को नेपाल के साथ खेला जाने वाला यह भारत के लिए बेहद अहम मुकाबला है, जिसमें ग्रुप 4 में जाने के लिए भारत को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।क्योंकि भारत का पाकिस्तान के ख़िलाफ़ आखिरी मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और भारत को 1 अंक से संतोष करना पड़ा।
भारत के ग्रुप से पाकिस्तान ने ग्रुप 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब दूसरी टीम का इंतजार है।
