शाहरुख खान

“जवान” के रिलीज़ के पहले शाहरुख खान तिरुमाला मंदिर में पूजा की

5 सितंबर (युआईटीवी)- बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म “जवान” जिसे गौरी खान द्वारा निर्मित किया गया के रिलीज़ के पहले तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की।

किंग खान शाहरुख़ आज यहाँ तिरुमाला मंदिर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना की।

तिरुमाला मंदिर में दर्शन और पूजा करने के लिए अभिनेता शाहरुख़ एक दिन पहले ही अर्थात सोमवार रात में ही मंदिर पहुँच गए। जहाँ तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने सुपरस्टार का स्वागत किया और आज सुबह प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में उन्होंने पूजा की ।

सुपरस्टार शाहरुख़ खान अपनी पत्नी गौरी खान,बेटी सुहाना और अभिनेत्री नयनतारा के साथ तिरुमाला मंदिर के सुप्रभात सेवा में भी सम्मिलित हुए।

मंदिर पहुँचने पर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने शाहरुख़ खान का स्वागत तो किया ही साथ ही उनका और उनके परिवार के लिए प्रार्थना तथा पूजा करने का पूरा आयोजन भी किया।

शाहरुख़ खान और उनका परिवार तिरुमाला मंदिर में दर्शन और पूजा करने के पश्चात रंगनायकुला मंडपम पहुँचे जहाँ पुजारियों ने वेद अशीर्वादम किया और उन लोगों के समक्ष तीर्थ प्रसादम भी पेश किया।

फिल्म जवान में शाहरुख खान दोहरी भूमिका में हैं,उनके साथ नयनतारा,विजय सेतुपति,दीपिका पादुकोण,संजय दत्त,प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा ​​हैं। फिल्म जवान को 7 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी के अवसर पर रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *