सोशल मीडिया

तृणमूल कांग्रेस ने सूचना प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया सेल का किया अनावरण

7 सितंबर (युआईटीवी)- तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी की सूचना प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया सेल लॉन्च किया है। आज के समय में सोशल मीडिया का महत्व बहुत बढ़ गया है। खुद की और पार्टी की लोकप्रियता बढ़ानी है तो सोशल मीडिया पर सक्रिय और अपडेटेड रहना आवश्यक हो गया है। सब बातों को देखते,समझते हुए तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया सेल की पेशकश की है और इन सब के कार्यभार का उत्तरदायित्व एक युवा चेहरे तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा के महासचिव और राज्य में पार्टी के प्रवक्ता देवांग्शु भट्टाचार्य को दिया गया है।

सूचना प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया सेल में 37 सदस्य शामिल किए जाने की बात पार्टी सूत्रों ने बताया है। जिसे व्यक्तिगत रूप से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चुना गया है। यह उनके मार्गदर्शन और प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण के अनुसार काम करेगा।
सूचना प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया सेल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य उन झूठे प्रचार का जवाब देना होगा जो राज्य में विपक्षी दलों द्वारा राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल दोनों के खिलाफ किए जाएँगे। पार्टी द्वारा की गई विकास के कार्य और उपलब्धियों को उजागर करना भी इसका एक महत्वपूर्ण लक्ष्य होगा।

सोशल मीडिया सेल का लॉन्च 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी किया गया है। ताकि इस के द्वारा 2024 लोकसभा चुनाव अभियान को आगे बढ़ाया जा सके। सोशल मीडिया सेल के द्वारा चुनाव का प्रचार-प्रसार किया जा सके। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी “इंडिया ” गठबंधन और तृणमूल कांग्रेस का उद्देश्य इस सोशल मीडिया सेल के द्वारा अधिक-से-अधिक लोगों तक अपनी सकारात्मक छवि पहुँचाना होगा।

राज्य में पार्टी के प्रवक्ता देवांग्शु भट्टाचार्य ने सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को अपना आभार व्यक्त किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विशेष रूप से धन्यवाद कहा है।

उन्होंने कहा कि ” पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा किया है,मैं उस कसौटी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूँगा। 2024 के लोकसभा चुनाव का समय निकट आते जा रहे हैं,इसलिए बीजेपी सोशल मीडिया पर अपने प्रचार की रफ़्तार तेज करेगी। तो हमें भी बहुत सूझबूझ,समझदारी और सावधानी से काम करना होगा। जो भी झूठे प्रचार किये जाएँगे उनका जवाब बहुत सावधानी से देना होगा। लेकिन मुझे उम्मीद है की पार्टी ने जिस भरोसे के साथ मुझे जिम्मेदारी दी है,मैं उसके साथ सही न्याय करूँगा। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *