नेपाल के प्रधानमंत्री से चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने बातचीत की

नेपाल के प्रधानमंत्री से चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने बातचीत की

बीजिंग,27 सितंबर (युआईटीवी)- नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल ‘प्रचंड’ चीन की 7 दिवसीय यात्रा पर गए हुए हैं। पेइचिंग में चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल ‘प्रचंड’ से बातचीत की। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने इस बातचीत के दौरान नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड से कहा कि जब से चीन और नेपाल के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए हैं,दोनों देशों ने हमेशा एक दूसरे का सम्मान किया है। दोनों देशों ने लगभग 70 सालों से एक-दूसरे का पूर्ण समर्थन तो किया ही है,साथ ही एक दूसरे पर इमानदारी से विश्वास ही बनाए रखा है।

विस्तृत रूप से स्वस्थ और स्थिर द्विपक्षीय संबंधों का विकास किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में एक दूसरे के आपसी सहयोग से सतत नई उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं। इसने दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग,समान व्यवहार और समान जीत का उदाहरण स्थापित करने का कार्य किया है।

चीन के हांगचो शहर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी चीन-नेपाल संबंधों को आगे बढ़ाने की योजनाओं के बारे में बातचीत करने के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड से मुलाकात की। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड मुलाकात कर चीन-नेपाल के आपसी संबंधों को विकास की ओर ले जाने की अपनी व्यस्थाएँ और योजनाएँ बनाई। चीन-नेपाल के संबंधों को शीर्ष स्तर पर ले जाने के लिए चीन तैयार है। नेपाल के साथ चीन दोनों देशों के विकास के रणनीतियों को मजबूत करने के लिए,साथ ही इसे विस्तृत करने के लिए तत्पर है। दोनों देशों के नेताओं के बीच जो भी महत्वपूर्ण सहमति हुई है,उसे लागू करने और व्यवहारिक सहयोग को मजबूती प्रदान करने के लिए भी तैयार है। जिससे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध स्थापित हो सके और ये आपसी संबंध उच्च स्तर तक पहुँच सके।

चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने इस मुलाकात के दौरान कहा कि दोनों देशों के बीच जो सहयोग संबंध है,उसमें गहराई लाने के लिए दोनों देशों को “बेल्ट एंड रोड (बीआरआई)” के गुण वाले संयुक्त निर्माण के आधार पर कार्य करना होगा।

चीन ने नेपाल के साथ कृषि उत्पादों का आयात करने की भी अपनी उत्सुकता और इच्छा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि नेपाल से अधिक उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का आयात करने के लिए चीन इच्छुक है।

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने चीन को एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए बधाई दी। 19 वें एशियाई खेल का आयोजन चीन केहांगझोऊ में किया गया है। इसके उद्घाटन समारोह के चीन द्वारा सफलतापूर्वक मेजबानी करने के लिए नेपाल ने चीन को बधाई दी। नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड ने चीन को उसके आर्थिक और सामाजिक विकास में जो उपलब्धियाँ प्राप्त की है,उसकी प्रशंसा की है। उसके साथ ही नेपाल ने गरीबी उन्मूलन की उपलब्धियों के लिए भी चीन की सराहना की। प्रधानमंत्री प्रचंड ने चीन के “बेल्ट एंड रोड (बीआरआई)” परियोजना का समर्थन किया और कहा कि चीन के साथ सहयोग को मजबूती प्रदान करने और विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान को बढ़ाने के लिए नेपाल उत्सुक है। नेपाल चीन के साथ में उचित और न्यायपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की स्थापना को आगे बढ़ाने के लिए भी तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *