मुंबई,3 अक्टूबर(युआईटीवी)- मुंबई में अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने पहली बार 400-केवी ग्रिड लाइन चालू किया। इसे शुरू करने का मुख्य कारण देश के वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में बढ़ती हुई बिजली की जरूरतों को पूरा करना है। यह जानकारी एक अधिकारी द्वारा दिया गया है।
मौजूदा ट्रांसमिशन और वितरण क्षमता खारघर विक्रोली ट्रांसमिशन लिमिटेड की नई लाइन से बढ़ाई जाएगी। जिससे शहर में 1000 मेगावाट तक बिजली उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान के वर्षों में शहर में 12 अक्टूबर 2020 और 27 फरवरी 2022 को दो बड़ी ग्रिड विफलताएँ देखी गईं हैं। इन विफलताओं के कारण शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बाद में इसे लेकर राजनीतिक हंगामें भी हुए।
एक अधिकारी ने इस परियोजना की शुरुआत होने पर कहा कि मुंबई में अतिरिक्त 1000 मेगावाट बिजली लाने से बिजली की समस्या दूर होगी। पूर्व में हुई बिजली आपूर्ति ठप होने जैसी समस्याओं से इस परियोजना के माध्यम से बचा जा सकता है। खारघर विक्रोली लाइन से ट्रांसमिशन और वितरण क्षमता बढ़ाए जाने से भविष्य में बिजली आपूर्ति में होने वाली समस्या का समाधान हो पाएगा। इस परियोजना के शुरू हो जाने से 400 केवी ग्रिड मुंबई को अपनी नगर पालिका सीमा में मिल गया है। जिससे बिजली के क्षेत्र में विश्वसनीयता और उसकी स्थिरता में बहुत बड़ी सुधार आएगी।
एक दशक से अधिक समय से इस परियोजना की योजना पर काम चल रहा था। विभिन्न कारणों जैसे बिजली आपूर्तिकर्ताओं के बीच कथित प्रतिद्वंद्विता और अन्य कई कारणों से इस परियोजना में देरी हुई है।
कठिन इलाकों में अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) के द्वारा लाइन बिछाने के काम के दौरान कई चुनौतियाँ सामने आई। जिसे दूर किया गया। इन चुनौतियों का सामना प्रौद्योगिकी और नवाचार के उपयोग से किया गया। इस परियोजना के दौरान जो भी चुनौतियाँ सामने आई,उसका प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से सामना कर,समाधान किया गया।
इनमें ठाणे क्रीक में निर्मित छह टावर भी सम्मिलित है,जिसे फ्लोटिंग बार्ज पर भारी रिग्स का उपयोग करके निर्मित किया गया है। वहीं शहरी क्षेत्रों में,विशेष क्षैतिज विन्यास टावरों का उपयोग किया गया है। जिससे ऊँचाई से संबंधित जो भी बाधायें और कठिनाइयाँ थे,उसे दूर किया गया।
शहर में 1000 मेगावाट बिजली लाने में सहायता प्रदान करने के लिए एक और प्रमुख बिजली लाइन कुडु-आरे लाइन है। जो आगे आने वाले समय में पूरा करने पर बात चल रही है। इस परियोजना के बाद अगला कुडु-आरे लाइन पर काम होने की सम्भवना है।
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि मुंबई में वर्तमान समय में 31.50 लाख उपभोक्ता अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) के हैं, करीब सात लाख उपभोक्ता टाटा पावर के और 10.50 लाख उपभोक्ता बेस्ट के हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य बिजली बोर्ड के भी कुछ उपभोक्ता हैं।
