यरूशलम,10 अक्टूबर(युआईटीवी)- इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने बमबारी के बीच गाजा पट्टी की पूर्ण घेराबंदी का आदेश दे दिया है। जिससे गाजा पट्टी में अब बिजली,इंधन,भोजन इत्यादि जरूरत के सामान की आपूर्ति को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इजरायल ने कहा है कि गाजा पट्टी में ना तो कोई दाखिल हो पाएगा और ना ही कोई बाहर आ पाएगा।
फिलिस्तीनियों ने यह दावा किया है कि इजरायल सुरक्षा अधिकारियों की ओर से गाजा छोड़ने के संदेश और आह्वान किए जा रहे हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है,कि इजरायल के सेना जमीनी हमले की योजना बना रहा है। वर्तमान में इजरायल और हमास के बीच भीषण जंग जारी है। इजरायली सेना ने हमास के नियंत्रण वाली गाजा पट्टी पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। जिसमें गाजा पट्टी के लगभग एक हजार से अधिक ठिकानों पर इजरायली सेना ने निशाना बनाया है। इस हमले में बेत हनून कस्बे का अधिकतर भाग जमींदोज हो गया है। वहीं सीमा पर टैंक तैनात किए हैं,ताकि सेंध लगाने की आशंकाओं को टाला जा सके।

इजरायल ने अपने जवानों को हमास चरमपंथियों की खोज में दक्षिण की तरफ रवाना किया है और इस बीच गाजा पट्टी पर इजरायल ने पूर्ण घेराबंदी कर दी है।
इजरायली रक्षा मंत्री योग गैलेंट के आदेश के बाद गाजा पट्टी की पूर्ण घेराबंदी कर दी गई है और अधिकारियों ने बिजली,पानी, ईंधन, भोजन इत्यादि जरूरत के सामानों की आपूर्ति बंद कर दी है। दूसरी तरफ इजरायल पर हमास रॉकेट से हमला करना जारी रखा है। इस रॉकेट हमले से यरूशलम से लेकर तेल अवीव तक धमाके ही धमाके हो रहे हैं।
हमास ने दावा किया है कि उसने इजरायल के 130 लोगों को बंधक बनाकर रखा है। बताया जा रहा है कि हमास और इजरायल के बीच जारी इस भीषण जंग में 1250 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। गाजा पट्टी में लगभग 550 फिलिस्तीनियों की मारे जाने की खबर है,तो इजराइल में लगभग 700 लोगों के मारे जाने की बात बताई जा रही है,तो वहीं इस जंग में हजारों लोग घायल भी हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के अनुसार, हमास और इजरायल के बीच जब से यह भीषण जंग शुरू हुआ है,उसके के बाद से तीन दिन में गाजा में कम से कम 1,23,538 लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं।
