नई दिल्ली,11 अक्टूबर(युआईटीवी)- ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया और इससे संबंधित दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार भी किया है।
एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि विश्व कप क्रिकेट में खेले जा रहे श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान दो सट्टेबाजों को ऑनलाइन सट्टेबाजी का आयोजन करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सरबजीत (26) और अनुभव (25) के रूप में हुई है,जो दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहते हैं।
ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलासा करते हुए पुलिस ने कहा कि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच हो रहे एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट विश्व कप मैच के दौरान कुछ लोग सेक्टर-16,रोहिणी,दिल्ली में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे।
इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि, ” जब पुलिस को ऑनलाइन सट्टेबाजी की सूचना मिली तो,एक पुलिस टीम का गठन किया गया और सूचना मिली हुई जगह पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान सरबजीत और अनुभव को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे विश्व कप मैच पर सट्टा लगाते पाया गया। ”
आगे इस मामले में डीसीपी ने कहा कि,” ऑनलाइन सट्टेबाजी में संलिप्त दोनों सट्टेबाजों को हमारी पुलिस टीम पकड़ लिया है। मौके से छह मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी जब्त किए गए हैं। दोनों सट्टेबाजों पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।”
