मुंबई,12 अक्टूबर(युआईटीवी)- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म “टाइगर 3” दिवाली के मौके पर हिंदी,तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किए जाएँगे। बहुप्रतीक्षित फिल्म “टाइगर 3” से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का सोलो पोस्टर का अनावरण किया,जिससे सलमान का नया लुक वायरल हो गया है। फिल्म के नए पोस्टर ने धूम मचा दी है। सलमान खान का इस सोलो पोस्टर पर ‘स्वैग’ लिखा हुआ है। “टाइगर 3” ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट हैं।
सलमान खान इस पोस्टर में लेदर जैकेट और कार्गो पैंट पहने दिख रहे हैं और उनके हाथ में बंदूक नजर आ रही है। उन्होंने अपना सिग्नेचर चेकर्ड सफेद और काला दुपट्टा भी गले में डाले हुए है। पुलिस की गाड़ियाँ उनके पीछे दिखाईं दे रही हैं। इस सोलो पोस्टर से उनका जो लुक सामने आया है,वह दमदार दिख रहा है।
सुपरस्टार सलमान खान ने बताया कि फिल्म “टाइगर 3” का ट्रेलर 16 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
अपने इंस्टाग्राम पर सलमान ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ”टाइगर आ रहा है। तैयार हो जाइए ट्रेलर के लिए,पाँच दिन बाद…फिल्म के ट्रेलर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में 16 अक्तूबर को रिलीज किया जाएगा। “टाइगर 3” में सलमान खान अपनी बहुचर्चित भूमिका सुपर एजेंट टाइगर उर्फ अविनाश सिंह राठौड़ की भूमिका में नजर आएँगे। फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट सामने आ जाने से प्रशंसकों का उत्साह बहुत बढ़ गया है।

इससे पूर्व फिल्म “टाइगर 3” से कैटरीना का पोस्टर सामने आया था,जिसमें वह रस्सी पर लटके हुए दिख रही हैं और उनके हाथों में बंदूक है तथा गोलियाँ बरसा । अभिनेत्री कैटरीना कैफ इस फिल्म से जोया के रूप में लौट आई हैं और पूरे एक्शन मोड में नजर आ रही हैं।
फिल्म “टाइगर 3” भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। मनीष शर्मा द्वारा इस फिल्म को निर्देशित किया गया है तथा इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका के रूप में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आएँगे।
पहले यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन दिवाली के मौके पर इसे नवंबर 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
