भोपाल,18 अक्टूबर(युआईटीवी)- कांग्रेस ने मध्य प्रदेश होने वाले मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना शपथ पत्र जारी कर दिया है। इसमें किसानों,महिलाओं और नौजवानों पर विशेष ध्यान दिया गया है। कांग्रेस ने इस शपथ पत्र में 1290 शपथ किए हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में विधानसभा चुनाव-2023 के शपथ पत्र विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई थी, तो 27 लाख किसानों का कर्ज पहली किस्त में माफ किया था और इस बात का साक्षी मध्य प्रदेश की जनता है। यदि पुनः कांग्रेस सरकार सत्ता में आएँगी तो सरकार और शासन का सरलीकरण प्रमुख उद्देश्य होगा। शपथ पत्र को पूरा करने हेतु हम मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था करने के लिए भी दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने कांग्रेस की ओर से आने वाली चुनाव का नारा भी दिया है – ‘‘कांग्रेस आएगी-खुशहाली लाएगी।’’
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने किसानों की बात करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र पर ही मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था आधारित है। इसलिए सरकार की ओर से किसानों को अलग से प्राथमिकता दी जाएगी। हमने किसानों तथा उनके कृषि के लिए क्रांतिकारी निर्णय लेते हुए यह शपथ लिया है कि हम ₹2500 प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों का धान खरीदेंगे। ₹2600 प्रति क्विंटल के हिसाब से गेंहूँ खरीदेंगे और इसे बढ़ाकर ₹3000 तक ले जाने का काम भी हम करेंगे।
कमलनाथ ने एक योजना “गौ-धन” योजना की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हम ₹2 किलोग्राम के हिसाब से गोबर खरीदेंगे। रोजगार के बारे में घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि 2 लाख युवाओं की सरकार में भर्ती भी की जाएगी। वहीं एक लाख युवाओं को अलग से पद बनाकर रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। इन सबके अलावा हम “युवा स्वाभिमान” योजना की भी शुरुआत करेंगे। हम लोग 25 लाख रुपए तक का दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा कराएँगे। एक लाख 1000 हजार रुपए की सहायता राशि बेटियों की शादी के लिए दिए जाएँगे। ₹1200 वृद्धा पेंशन योजना के तहत दिए जाएँगे। बेटियों के लिए “मेरी बेटी” योजना की भी घोषणा की। जिसमें बेटियों के जन्म से लेकर विवाह तक ₹2,00,000 दिए जाएँगे। प्रदेश को आईटी हब बनाने के लिए भी कार्य करने की घोषणा की गई।
कमलनाथ ने आगे प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने हेतु पदक लाओ-पद पाओ, पदक लाओ-करोड़पति बन जाओ योजना की शुरुआत करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुझे प्रदेश की शान की चिंता है।
उन्होंने आगे खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में बताते हुए कहा कि हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो हम प्रदेश में आईपीएल मैचों का भी आयोजन करेंगे और आईपीएल टीम बनाने का काम भी करेंगे। स्वास्थ्य का अधिकार,आवास का अधिकार, जल का अधिकार,सामाजिक न्याय का अधिकार,खाद्य का अधिकार और न्यूनतम रोजगार का अधिकार देने का भी काम करेंगे। इसके अलावा संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी के लिए न्याय करेंगे और आउटसोर्सिंग नौकरियों में आरक्षण का ध्यान रखा जायेगा।
कमलनाथ ने कांग्रेस द्वारा पूर्व में किए गए वादा के बारे में कहा कि पहले जो भी गरंटियाँ दी जा चुकी हैं,उन्हें भी पूरा किया जाएगा। जैसे महिलाओं को 15 सौ रुपये प्रति माह दिए जाने के वादे को पूरा किया जाएगा,पाँच सौ से 15 सौ रुपये तक पढो और बढ़ाओ योजना में दिए जाएँगे,पाँच सौ रुपये में गैस सिलेंडर,किसानों के कर्ज माफ होंगे,कर्मचारियों के लिए ओपीएस इत्यादि।
इन सब बातों में और जोड़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज और कमलनाथ में यही अंतर है,कि शिवराज सिर्फ हवा में बातें करते हैं और लोगों को सपने दिखाते हैं, परन्तु कमलनाथ जो कहते हैं वो करके भी दिखाते हैं। जो भी वादा करते हैं,उसे पूरा करते हैं।
उन्होंने कहा कि जो भी अधिकार संविधान द्वारा दिए गए हैं,उन सभी का ध्यान रखा जाएगा। अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति और सभी धर्मों के सामाजिक न्याय और हित का भी ध्यान रखा जाएगा।
इन सब प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेशाध्य़ा विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने शपथ पत्र नहीं बल्कि छल,कपट,झूठ और धोखे का पत्र पेश किया है। कमलनाथ को करप्शन नाथ से सम्बोधित करते हुए विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि करप्शन नाथ और मिस्टर बंटाधार के मध्य जब घमासान मचा हुआ है और आपस में कपड़ा फाड़ द्वंद चल रहा है तो यह शपथ पत्र सिर्फ रस्म अदायगी बनकर रह गया है।
