अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हमास-इज़राइल युद्ध के बीच तेल अवीव पहुँचे

तेल अवीव,18 अक्टूबर (युआईटीवी)- इजरायल-हमास संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन तेल अवीव पहुँचे ।

मंगलवार को गाजा के एक अस्पताल पर बमबारी की गई और उसके एक दिन बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यह दौरा किया। हजारों विस्थापित लोगों को उस अस्पताल में शरण दी गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति के जॉर्डन यात्रा का दूसरा चरण इस बमबारी के वजह से रद्द कर दिया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी पिछले सप्ताह युद्धग्रस्त राष्ट्र का दौरा किया था। एंटनी ब्लिंकन बाइडेन प्रशासन के पहले शीर्ष अधिकारी थे,जिन्होंने युद्धग्रस्त राष्ट्र का दौरा किया हो। उन्होंने तब से दो यात्राएँ लगातार की हैं।

व्हाइट हाउस के मुताबिक यह जानकारी दी जा रही है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन सर्वप्रथम एक छोटी द्विपक्षीय बैठक इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ करेंगे। इस बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति नेतन्याहू के मंत्रिमंडल के सदस्यों से मिलेंगे।

इजरायल के वे परिवार जो इस संघर्ष में अपने प्रियजनों को खो दिया,उनसे भी बाइडेन मुलाकात करेंगे।

जानकार सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि बाइडेन का ध्यान इस जटिल समस्या को प्रबंधित करने में केंद्रित होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को अम्मान का भी दौरा करना था। अम्मान का दौरा इज़राइल दौरे के बाद करनी थी लेकिन इस दौरे को रद्द कर दिया गया है। गाजा में अस्पताल पर बमबारी के बाद इस दौरे को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। अम्मान दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय, फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मिलने वाले थे।

व्हाइट हाउस ने दौरा रद्द करने के संबंध में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के अम्मान का दौरा रद्द करने का निर्णय दोनों देशों के आपसी सहमति से लिया गया है। जो बाइडेन और जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने निर्णय लिया कि इस बैठक को आगे बढ़ाने की कोशिश करने का यह सही समय नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *