कार्लोस अल्काराज

कार्लोस अल्काराज चोट के कारण स्विस इंडोर्स से बाहर

नई दिल्ली,19 अक्टूबर (युआईटीवी)- दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने चोट के कारण स्विस इंडोर्स बासेल से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है कि बाएँ पैर की चोट और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों में परेशानियों के कारण वे स्विस इंडोर्स से अपना नाम वापस ले रहे हैं। स्विस इंडोर्स 21-29 अक्टूबर तक खेला जाने वाला है।

कार्लोस अल्काराज के डॉक्टर ने बताया कि, “दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज अपने बाएँ पैर के तलवे में सूजन और ग्लूटियल मांसपेशियों में समस्या से पीड़ित हैं।”

स्विस इंडोर्स से पीछे हटने से उनका एटीपी रैंकिंग में नोवाक जोकोविच पर बढ़त बनाने की उम्मीद भी ख़त्म हो गई है।

कार्लोस अल्काराज ने बासेल में एक साल पहले डेब्यू किया था। जहाँ वे फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे से सेमीफाइनल में हार गए थे,लेकिन उससे पहले उन्होंने तीन जीत हासिल की थी।

अल्काराज का रिकॉर्ड इस सीजन में 63-9 है। इस रिकॉर्ड में उनकी छह खिताब भी शामिल हैं। जिनमें उनके एक एक विंबलडन का खिताब और दो एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट (इंडियन वेल्स और मैड्रिड) भी सम्मिलित है।

20 वर्षीय अलकराज जो दो बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन चुके हैं,इस महीने की शुरुआत में शंघाई मास्टर्स राउंड 16 में ग्रिगोर दिमित्रोव से हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *