टाइगर श्रॉफ ( तस्वीर क्रेडिट अजय देवगन इंस्टा )

सिंघम अगेन: अजय देवगन,रणवीर सिंह और अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ का स्वागत किया

नई दिल्ली,19 अक्टूबर (युआईटीवी)- “सिंघम अगेन” में टाइगर श्रॉफ की एंट्री एसीपी सत्या की भूमिका में नजर आने वाले हैं । रोहित शेट्टी की पुलिस जगत की फिल्में बेहतर और बड़ी होती जा रही हैं। हाल ही में सिंघम अगेन से टाइगर श्रॉफ जुड़े हैं। रोहित शेट्टी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। रोहित शेट्टी के पुलिस जगत का हिस्सा रह चुके अजय देवगन,रणवीर सिंह और अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ का इस फिल्म में स्वागत किया।

रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म “सिंघम अगेन” में अब एक्शन का डबल नहीं ट्रिपल डोज देखने को मिलने वाला है। क्योंकि अजय देवगन और दीपिका के साथ अब टाइगर श्रॉफ की एंट्री इस फिल्म में हो गई है और इसकी जानकारी खुद सिंघम ने दी है। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर टाइगर श्रॉफ की तीन तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर पर पुलिस लिखा हुआ है और उनके हाथों में बंदूक हैं,तो वहीं बाकी के दो तस्वीर में टाइगर श्रॉफ शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ ( तस्वीर क्रेडिट अजय देवगन इंस्टा )
टाइगर श्रॉफ ( तस्वीर क्रेडिट अजय देवगन इंस्टा )

तस्वीर के साथ अजय देवगन ने लिखा है, “दस्ता अब और मजबूत हो गई है, एसीपी सत्या का टीम में स्वागत है।” यानी इस फिल्म में टाइगर एसीपी की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

वहीं रणवीर सिंह ने भी टाइगर का इस फिल्म में स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मिलिए स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर (विशेष कार्य बल अधिकारी ) एसीपी सत्या से। ड्यूटी के लिए रिपोर्ट कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने कहा, “एसीपी सत्या के रूप में टाइगर श्रॉफ का टीम में स्वागत करता हूँ ।”

टाइगर श्रॉफ ( तस्वीर क्रेडिट अजय देवगन इंस्टा )
टाइगर श्रॉफ ( तस्वीर क्रेडिट अजय देवगन इंस्टा )

टाइगर श्रॉफ की भूमिका इस फिल्म में पॉजिटिव होगा या नेगेटिव होगा,यह तो अभी तक नहीं पता है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स यह कयास लगा रहे हैं कि अजय और टाइगर के बीच में बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

जहाँ दीपिका पादुकोण,अजय देवगन और टाइगर जैसे कलाकार एक एक साथ हो तो एक्शन ट्रिपल होना तो अनिवार्य हो जाता है। हाल ही में दीपिका पादुकोण की भूमिका का भी खुलासा किया गया था। दीपिका भी इस फिल्म में पुलिस के किरदार में नजर आएँगी और उनके किरदार का नाम होगा शक्ति शेट्टी।

टाइगर श्रॉफ का एक पोस्टर फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने साझा और लिखा कि ” स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर (विशेष कार्य बल अधिकारी ) एसीपी सत्या से मिलिए।सत्य की तरह अमर! टीम में आपका स्वागत है…टाइगर।”

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में टाइगर श्रॉफ से पहले दीपिका पादुकोण शामिल हुई थीं। फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “पेश है…शक्ति शेट्टी।” दीपिका पादुकोण फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में रोहित शेट्टी के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही दीपिका ने सर्कस के एक गाने में कैमियो की भूमिका भी निभाई थी।

अब फिल्म की क्या कहानी होगी यह तो नहीं पता लेकिन तीनों को एक साथ देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *