बीजिंग, 4 नवंबर (युआईटीवी)- पाँचवी चीन अमेरिका मैत्रीपूर्ण शहर महासभा को 3 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पत्र भेजा। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने चीन और अमेरिका के संबंधों के बारे में बताते हुए कहा कि दोनों देशों की जनता ही चीन-अमेरिका संबंधों का आधार है। चीन और अमेरिका के संबंधों के मध्य जो शक्ति का स्रोत है,वह जन-मैत्री है।
चीन और अमेरिका की जन-मैत्री को और अधिक गहरा बनाने के लिए तथा पारस्परिक लाभ व साझी जीत पूरा करने के बारे में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि इसके लिए सिस्टर प्रांत व राज्य और सिस्टर शहर महत्वपूर्ण माध्यम है।
पहले जोड़े वाले सिस्टर शहरों की स्थापना वर्ष 1979 में की गई। उसके बाद से अब तक दोनों देशों ने 285 जोड़े वाले सिस्टर प्रांत व राज्य और सिस्टर शहर स्थापित किए गए हैं। दोनों देशों के सिस्टर प्रांतों व राज्यों और सिस्टर शहरों ने इन 40 से अधिक वर्षों में घनिष्ठता पूर्ण सहयोग कर बहुत बड़ी उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। जिससे दोनों देशों की जनता लाभान्वित हो रही है।
चीन अमेरिका मैत्रीपूर्ण शहर महासभा पर जोर देते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका के मध्य स्थानीय आदान-प्रदान के लिए चीन अमेरिका मैत्रीपूर्ण शहर महासभा महत्वपर्ण तंत्र है। आशा है कि इस महासभा में सम्मिलित विभिन्न पक्ष एक साथ आएँगे और चीन-अमेरिका संबंधों के स्थिर तथा स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। जिससे दोनों देशों की जनता के कल्याण का मार्ग खुलेगा और वे लाभान्वित होंगे।
पूर्वी चीन के सुचो शहर में पाँचवी चीन अमेरिका मैत्रीपूर्ण शहर महासभा आयोजित हुई। इसका मुख्य विषय एक साथ हरित शहर का निर्माण कर जन कल्याण साझा करना है।
