चिराग-सात्विक

जापान मास्टर्स : एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी चिराग-सात्विक पहले दौर में हारे

कुमामोतो (जापान), 14 नवंबर (युआईटीवी)- जापान मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के पहले दौर में एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को हार का सामना करना पड़ा।

चीनी ताइपे की ल्यू चिंग याओ और यैंग पो हेन की जोड़ी ने भारत की शीर्ष वरीय जोड़ी को 21-16 18-21 16-21 से पराजित किया। जापान मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल में जहाँ भारतीय जोड़ी शीर्ष वरीय थी,वहीं चीनी ताइपे की जोड़ी 21वें नंबर की जोड़ी थी। यह मुकाबला 63 मिनट तक चला।

पिछले साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में ल्यू और यैंग की जोड़ी को चिराग-सात्विक की जोड़ी ने हराया था। लेकिन आज के इस मुकाबले में चीनी ताइपे की इस जोड़ी ने जोरदार वापसी की। पहला गेम चीनी ताइपे की इस जोड़ी ने गंवा दिया था,लेकिन बाद में शानदार वापसी की और जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

पहले गेम में भारतीय जोड़ी 0-3 से पिछड़ने के बाद वापसी की और बढ़त को 11-7 बनाई। ल्यू और यैंग ने अच्छा खेल का प्रदर्शन करते हुए स्कोर को 13-13 के बराबरी पर ला दिया। लेकिन चिराग और सात्विक ने अपनी बढ़त को बरकरार रखी और लगातार चार अंक हासिल कर पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और काफी करीबी भी रहा। ब्रेक तक चीनी ताइपे की जोड़ी ने 11-9 की बढ़त बनाने में कामयाब रहे। लेकिन ब्रेक के बाद चिराग और सात्विक ने स्कोर को 14-14 के बराबरी पर ला दिया। हालाँकि ल्यू और यैंग ने धैर्य से खेलते हुए दूसरा गेम 18-21 से जीतकर मुकाबले को 1-1 से बराबर कर दिया।

तीसरे और निर्णायक गेम में भी भारतीय जोड़ी और चीनी ताइपे की जोड़ी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक समय पर दोनों टीम का स्कोर 6-6 के बराबरी पर चल रहा था,लेकिन ल्यू और यैंग ने अगले पाँच में से चार अंक जीतकर स्कोर 10-7 किया और इस बढ़त को अंत तक बरकरार रखते हुए तीसरा गेम और मैच जीत लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *