जो बाइडेन और शी जिनपिंग (तस्वीर क्रेडिट जो बिडेन "एक्स")

जो बाइडेन और शी जिनपिंग पुनः सैन्य संचार शुरू करने पर सहमति जताई

सैन फ्रांसिस्को, 16 नवंबर (युआईटीवी)- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पुनः उच्च स्तरीय सैन्य संचार को समानता के आधार पर शुरू करने पर आपसी सहमति जताई है।

समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक,अमेरिकी राष्ट्रपति और चीनी राष्ट्रपति इस समझौते पर एक शिखर सम्मेलन के दौरान सहमत हुए। यह शिखर सम्मेलन फिलोली एस्टेट में आयोजित किया गया। जो कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को से लगभग 40 किमी दक्षिण में स्थित है।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मेजबानी फिलोली एस्टेट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की। फिलोली एस्टेट में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग के वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजिय किया गया है,जहाँ वे शामिल हुए हैं। उनकी यह मुलाकात एक साल से भी अधिक समय के पश्चात हुई है। इससे पूर्व उनकी मुलाकात अंतिम बार सितंबर 2022 में इंडोनेशिया में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *