तेल अवीव,6 दिसंबर (युआईटीवी)- इजरायली सेना ने गाजा में खान यूनिस क्षेत्र को घेर लिया है,जिसकी पुष्टि इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हरजी हलेवी ने किया है।
हमास के खिलाफ गाजा पट्टी में इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने अपने जमीनी हमले का तीसरा चरण शुरू किया है।
आईडीएफ प्रमुख हरजी हलेवी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दक्षिणी गाजा में खान यूनिस क्षेत्र को इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने युद्ध शुरू होने के 60 दिनों के पश्चात,घेर लिया है। आगे उन्होंने कहा कि पट्टी के उत्तरी हिस्से में इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) उपलब्धि को गहरा करने के लिए काम कर रहा है।
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि, ” यदि ऐसा कोई सोचता है कि आईडीएफ को युद्धविराम के बाद लड़ाई शुरू करने के बारे में कुछ नहीं पता होगा तो वे सभी गलत हैं। हमास इसे मजबूती से महसूस कर रहा है।”
उन्होंने कहा कि युद्धविराम के बाद शुक्रवार, 1 दिसंबर को फिर से युद्ध शुरू हुई और उसके बाद से पिछले कुछ दिनों में वरिष्ठ कमांडरों को मारा गया। इसके अलावा कुछ गुर्गों को भी मार गिराया गया है।
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हरजी हलेवी ने कहा कि, ” उत्तरी गाजा में हमास के कई गढ़ों पर हमने अपना अधिकार जमा लिया है। अब हमारी ओर से दक्षिण में कार्रवाई किया जा रहा है। इजरायली सेना हमास पर जमीन के ऊपर और नीचे, हवा, जमीन और समुद्र से लगातार हमला कर रही है।”
आईडीएफ प्रमुख हरजी हलेवी ने आगे कहा कि, ” वे हमसे कई बार गाजा में विनाश के बारे में बहुत कुछ पूछते हैं। लगभग हर घर में हमारी सेना हथियार और आतंकवादी को ढूँढ रही है। क्योंकि हम जानते हैं कि आम नागरिक जैसे कपड़े पहन कर आतंकवादी घर घुसता है और वह वहाँ से लड़ता है।”
आगे उन्होंने कहा कि आईडीएफ के इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने हमास पर सैन्य दबाव डाला। जिसके कारण बंधकों की वापसी संभव हो पाया और युद्ध के लक्ष्य आगे बढ़ा।
उनका कहना है कि गाजा पट्टी पर सेना का ध्यान केंद्रित है। कार्रवाई उत्तर में जारी है। वहाँ एक सप्ताह का युद्धविराम शुक्रवार को समाप्त होने के पश्चात संघर्ष फिर से शुरू हो गई है।
