तिरुवनंतपुरम,6 जनवरी (युआईटीवी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले तीन बार केरल जाने की उम्मीद जताई जा रही है। यह जानकरी सूत्रों द्वारा दी गई है।
3 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के त्रिशूर शहर का दौरा किया था और ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का इस त्रिशूर यात्रा से मनोबल काफी बढ़ा है। सूत्रों के मुताबिक,140 सदस्यीय केरल विधानसभा में जिस पार्टी के पास एक भी सीट नहीं है,राज्य में अब वह एक या शायद 20 से अधिक सीटों पर अपना खाता खोलने के लिए प्रतिबद्ध है।
सूत्रों के अनुसार,जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार केरल की यात्रा करेंगे और उम्मीद जताई जा रही हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में दो बार राज्य का दौरा करेंगे। केरल के इस यात्रा के दौरान तीन नई परियोजनाओं एक राष्ट्रीय राजमार्ग,कोचीन शिपयार्ड में एक नई सुविधा तथा कोच्चि मेट्रो में नई सुविधा के शुरू करने की बात बताई जा रही है।
2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए ने सभी 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें से तिरुवनंतपुरम में भाजपा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था,जबकि राज्यभर में शेष सीटों पर भाजपा ने तीसरा स्थान हासिल किया था।
कुल मिलाकर, भाजपा ने सिर्फ 15.64 फीसदी वोट शेयर हासिल किया था।
2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 19 सीटों पर कब्ज़ा जमाया था और 47.48 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था। वहीं सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे को एक सीट मिला था और 36.29 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था।
2021 के राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन 2016 के विधानसभा चुनावों की तुलना में और ख़राब रहा। भाजपा का वोट शेयर 2021 के राज्य विधानसभा चुनावों में 12.36 प्रतिशत रहा,जो 2016 के विधानसभा चुनावों की तुलना में 2.60 प्रतिशत कम रहा।
भाजपा ने अब तक तटीय राज्य में केवल एक विधानसभा सीट पर 2016 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल किया है,लेकिन इस सीट को भी भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान पुनः खो दिया।
