ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

नई दिल्ली,6 फरवरी (युआईटीवी)- ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय के मेडिकल जाँच के दौरान कैंसर की बीमारी की पुष्टि हुई,जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भारत के लोगों के साथ मिलकर की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था,पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट कर कहा कि, “मैं भारत के लोगों के साथ मिलकर महामहिम राजा चार्ल्स तृतीय के जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। ”

सोमवार को बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय को कैंसर हो गया है और उनका इलाज शुरू हो गया है। राजा चार्ल्स तृतीय को किस प्रकार का कैंसर है,इस बात का खुलासा महल ने नहीं किया है।

75 वर्षीय राजा चार्ल्स तृतीय राज्य के प्रमुख के रूप में अपनी संवैधानिक भूमिकाएँ नहीं सौंपेंगे और राज्य का कामकाज जारी रखेंगे। लेकिन सभी सार्वजनिक गतिविधियों को वे निलंबित कर देंगे।

एक बयान में कहा गया कि, ” कैंसर के एक रूप की पहचान नैदानिक ​​​​परीक्षणों के दौरान हुई।”

इस बारे में महल ने कहा कि, ” आज महामहिम ने नियमित उपचार करवाया,तब डॉक्टरों ने उन्हें सार्वजनिक गतिविधियों को स्थगित करने का परामर्श दिया। महामहिम इस पूरी अवधि के दौरान आधिकारिक कागजी कार्रवाई और राज्य के कामकाज करना जारी रखेंगे।”

महल ने कहा कि एक बाह्य रोगी के रूप में राजा चार्ल्स तृतीय का इलाज किया जा रहा है और वे अपने इलाज में सकारात्मकता दिखा रहे हैं। वे उत्सुक हैं कि जल्द-से -जल्द पूर्ण सार्वजनिक कर्तव्य पर लौट आए।

महल ने कहा कि राजा ने अपने निदान को सार्वजनिक करने के विकल्प का चुनाव अटकलबाजी को रोकने तथा कैंसर से प्रभावित दुनिया भर के सभी लोगों को सार्वजनिक समझ देने के लिए किया।

सितंबर 2022 में चार्ल्स राजा बने। उनकी माँ महारानी एलिजाबेथ द्वितीय सिंहासन पर 70 साल तक बनी रही। 96 साल की उम्र में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *