शिकागो,15 फरवरी (युआईटीवी)- यूएस सुपर बाउल विजय परेड के दौरान गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है।
यह गोलीबारी अमेरिकी राज्य मिसौरी के कैनसस सिटी में कैनसस सिटी चीफ्स की सुपर बाउल विजय परेड के दौरान की गई। जिसकी जानकारी प्रेस से बात करते हुए कैनसस सिटी मिसौरी की प्रमुख स्टेसी ग्रेव्स ने दी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैनसस सिटी पुलिस विभाग ने कहा कि,गोलीबारी यूनियन स्टेशन के आसपास की गई है। इसलिए कृपा कर सभी लोग क्षेत्र को छोड़ दें।
कैनसस सिटी पुलिस विभाग के प्रवक्ता जेक बेचिना के हवाले से समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि दो हथियारबंद लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैनसस की गवर्नर लौरा केली ने पोस्ट कर लोगों से आग्रह किया है कि वे सभी पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
