राजकोट,15 फरवरी (युआईटीवी)- टी20 विश्व कप 2024 जून में होने वाला है,जिसमें भारतीय टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा करेंगे। जिसका खुलासा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने की है। एक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम के अनावरण के मौके पर कहा कि, ” आप सभी से मैं वादा करना चाहता हूँ कि टी2O विश्व कप 2024 में बारबाडोस में रोहित शर्मा की कप्तानी में हम भारतीय झंडा फहराएँगे।”
टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम में उप-कप्तान हार्दिक पंड्या होंगे,कथित तौर पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसकी पुष्टि की है।
बीसीसीआई सचिव ने विराट कोहली की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अनुपस्थिति पर कहा कि, ” विराट कोहली उन खिलाड़ियों में से नहीं हैं,जो सीरीज को बिना किसी बड़ी जरूरत के छोड़ देंगे। उन्हें अधिकार दीजिए।”
रणजी ट्रॉफी के महत्व पर बीसीसीआई सचिव जय शाह बात करते हुए कहा कि, ” प्रत्येक खिलाड़ी के लिए रणजी को अनिवार्य बनाया जाएगा। प्रत्येक खिलाड़ी को भारतीय टीम या आईपीएल फ्रेंचाइजी में चयन से पहले रणजी ट्रॉफी खेलना होगा।”
