प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी

पश्चिम बंगाल की प्रगति पिछड़ता गया है,जिसकी भरपाई मेरी सरकार कर रही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोलकाता,2 मार्च (युआईटीवी)- पश्चिम बंगाल के पास ढेर सारी संभावनाएँ उपलब्ध होने के बावजूद आजादी के बाद से वह पिछड़ा हुआ है,जिसकी भरपाई करने का प्रयास पिछले 10 वर्षों से मेरी सरकार कर रही है। यह सब बातें शनिवार सुबह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही।

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह 15 हजार करोड़ रुपये की केंद्रीय परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कहा कि आजादी के बाद इतिहास में दर्ज बंगाल की उपलब्धि काफी धीमी हो गई। बंगाल के पास तमाम संभावनाएँ उपलब्ध हैं,लेकिन फिर भी यह राज्य आजादी के बाद से पिछड़ता गया। हालाँकि,इसकी भरपाई करने का प्रयास मेरी सरकार ने पिछले 10 वर्षों के दौरान किया है। यही कारण है कि राज्य में रेलवे नेटवर्क के विकास पर मेरी सरकार ने ध्यान केंद्रित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्वी हिस्से में पश्चिम बंगाल को एक महत्वपूर्ण राज्य बताते हुए कहा कि देश के पूर्वी हिस्से में पश्चिम बंगाल एक महत्वपूर्ण राज्य है,जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य में सड़क,रेल और हवाई कनेक्टिविटी के विकास पर उनकी सरकार ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजली कनेक्टिविटी पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए बिजली कनेक्टिविटी एक महत्वपूर्ण घटक है। इसलिए उनकी सरकार बिजली कनेक्टिविटी में पश्चिम बंगाल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव उपाय करने में लगी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,” दो दिनों में पश्चिम बंगाल में कुल 22,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। जिसमें शुक्रवार को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय परियोजनाओं का उद्घाटन हुगली जिले के आरामबाग में एक कार्यक्रम में किया,तो 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का आज मैंने उद्घाटन किया है। युवाओं के लिए ये परियोजनाएँ आय सृजन के नए रास्ते खोलेंगी।”

पश्चिम बंगाल में शनिवार को भाजपा की राज्य इकाई ने एक राजनीतिक रैली का आयोजन किया है,जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *