इजराइल

एहतियात के तौर पर लगाए गए प्रतिबंध को इजरायल ने हटाए

जेरूसलम,15 अप्रैल (युआईटीवी)-  एहतियात के तौर पर लगाए गए सभी प्रतिबंध को ईरान द्वारा हटा दिए गए हैं। शनिवार देर रात इजरायल पर ईरान ने कई ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया गया था। सोमवार तड़के इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने बताया कि इस हमले के पहले उन सभी प्रतिबंध को हटा दिया गया,जो एहतियात के तौर पर लगाया गया था।

अमेरिका ने इस हमले से निपटने में इजरायल की सहायता की थी। गौरतलब है कि दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर 1 अप्रैल को हमला किया था और इस हमले में दो जनरलों सहित सात रिवोल्यूशनरी गार्ड की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस हमले के जवाब देने की चेतावनी तेहरान ने दी थी। इसके बाद इजरायल पर ईरान ने शनिवार देर रात सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक,इजराइल पर ईरान द्वारा मिसाइल और ड्रोन से किए गए हमले से पहले शनिवार को इजराइल ने शैक्षणिक गतिविधियों और बड़े आउटडोर समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा कि अभी स्थिति का आकलन किया जा रहा है। इन प्रतिबंधों को रविवार मध्यरात्रि से हटाने का निर्णय किया गया ।

बयान में कहा गया है कि अब पूरे इज़राइल में फिर से शैक्षिक गतिविधियों को शुरू कर दिया गया है और जो भी प्रतिबंध सभाओं पर लगाए गए थे,उसे भी हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *