सड़क

चीन में सड़क धँसने से 36 लोगों की हुई मौत

शेन्ज़ेन (चीन),2 मई (युआईटीवी)- चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में भारी बारिश के बाद सड़क धँसने से 36 लोगों की मौत हो गई है,जबकि 30 अन्य लोगों को इस घटना में चोटें आईं हैं। जिसकी जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई। मीझोउ शहर सरकार ने बताया कि राजमार्ग के 17.9 मीटर लंबे हिस्से के बुधवार सुबह करीब 2 बजे खिसकने के बाद एक खड्डे में 23 वाहन गिर गए।

पहले 24 मौतों की खबर चीनी मीडिया द्वारा दी गई थी,जो अब बढ़कर 36 हो गई है।

स्थानीय मीडिया को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने बहुत तेज की आवाज सुनी और सड़क पर धँसा हुआ गड्ढा देखा,जो कई मीटर चौड़ा था। दुर्घटना के कारणों की जाँच की जा रही है।

पिछले दो हफ्तों में गुआंग्डोंग प्रांत के कुछ हिस्सों में रिकॉर्ड बारिश और बाढ़ के साथ-साथ ओलावृष्टि भी देखी गई है। पर्ल नदी में बाढ़ आ गई है। गुआंगजौ के कस्बों और गाँवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। प्रांतीय राजधानी गुआंगजौ में पिछले सप्ताहांत पाँच लोगों की मौत एक बवंडर में हो गई। मीझोउ के कुछ गाँवों में अप्रैल की शुरुआत में बाढ़ आ गई थी और हाल के दिनों में शहर में भारी बारिश हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *