बैंकॉक,20 मई (युआईटीवी)- भारतीय स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पेरिस ओलंपिक से पहले थाईलैंड ओपन बैडमिंटन पुरूष युगल खिताब जीत कर बड़ी कामयाबी हासिल की। विश्व की तीसरे नंबर की जोड़ी ने 29वीं रैंकिंग वाली चीन के लियू यि और चेन बो यांग की विरोधी टीम को 21-15, 21-15 से हराया।
एशियाई खेलों की चैम्पियन जोड़ी ने इस सत्र का दूसरा खिताब जीता है और कैरियर का उनका नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब है। मार्च में उन्होंने फ्रेंच ओपन सुपर 750 खिताब जीता था। मलेशिया सुपर 1000 और इंडिया सुपर 750 में दोनों की जोड़ी उपविजेता रहे थे। जीत के बाद चिराग शेट्टी ने कहा कि हमारे लिए बैंकॉक बहुत खास है। 2019 में हमने पहली बार यहाँ सुपर सीरिज और फिर थॉमस कप जीता था।
ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में सात्विक और चिराग दूसरे दौर में हार गए थे। इसके बाद एशियाई चैम्पियनशिप में सात्विक की चोट के कारण नहीं खेल सके। वे थॉमस कप में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में नाकामयाब रहे थे। थाईलैंड ओपन फाइनल में वे बिना कोई गेम गंवाये पहुँचे थे। चीनी जोड़ी लियू यि और चेन बो यांग ने भी शानदार प्रदर्शन के बदौलत फाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन चीनी जोड़ी के पास भारतीय जोड़ी के शानदार फॉर्म का कोई जवाब नहीं था।
BOYS HAVE DONE IT AGAIN 😎
2️⃣nd #ThailandOpen, 4️⃣th Super 500 & 8️⃣th #BWFWorldTour title for SatChi 👌🔥
Proud of you champs!
📸: @badmintonphoto@himantabiswa | @sanjay091968 | @Arunlakhanioffi #ThailandOpen2024#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/KsvyyR4LmO
— BAI Media (@BAI_Media) May 19, 2024
जल्द ही भारतीय स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 5-1 की बढत बना ली थी। एक समय दोनों का स्कोर 7-7 की बराबरी पर था। इसके बाद 39 शॉट की रेली लगाकर चीनी जोड़ी ने 10-7 से बढत बना ली। उन्होंने कुछ लंबी रेलियां लगाई लेकिन तूफानी रिटर्न के जरिए चिराग ने स्कोर को बराबर कर दिया।
भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में 8-3 के बढ़त के साथ अच्छी शुरुआत की और पाँच अंक की इस बढत को ब्रेक तक बनाए रखी। चेन और लियू ने लगातार तीन अंक हासिल किए,लेकिन उनकी इस लय को सात्विक ने तोड़ी। स्कोर जब 15-11 था,तब खेल में विलंब करने पर सात्विक को चेतावनी दी गई और दो अंक चिराग के गंवा देने से चीनी जोड़ी ने 15-14 की बढत बना ली। हालाँकि,इसके बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें बढ़त हासिल करने का कोई भी मौका नहीं दिया।