आईएसएल-7 : एटीकेएमबी का डिफेंस भेदना चाहेगा हाईलैंडर्स

फातोर्दा (गोवा), 26 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में अपने पिछले मैच में जमशेदपुर एफसी को हरा चुकी नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी मंगलवार को फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान की चुनौती का सामना करेगी। नॉर्थईस्ट को अगर प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उसे अब और अंक नहीं गंवाना होगा।

रविवार को जमशेदपुर के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में देशोर्न ब्राउन ने नॉर्थईस्ट के बेहतरीन प्रदर्शन किया था। ब्राउन हाल में बेंगलुरु एफसी से हाईलैंडर्स में पहुंचे हैं।

अपने पिछले मैच में चेन्नइयन एफसी को हराने वाली एटीके मोहन बागान के कोच एंटोनियो लोपेज हबास का मानना है कि नॉर्थईस्ट युनाइटेड भी उनके लिए कड़ी चुनौती पेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *